Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरपीएफ द्वारा जब्त रकम
- दो महीने पहले जीआरपी ने 1.27 करोड़ रुपए हवाला का पकड़ा था
- महानगरी से किशोरी का मुम्बई जाने का था रिजर्वेशन, शहर में हवाला की गहरी हैं जड़ें
आरपीएफ ने रविवार रात 9.30 बजे महानगरी से मुम्बई जाने के लिए स्टेशन पहुंची किशोरी को 50 लाख रुपए के साथ पकड़ा है। किशोरी उक्त रकम बैग में छिपा कर मुम्बई जाने वाली थी। ट्रेन में उसका रिजर्वेशन था। उसके साथ एक और किशोरी थी, जो कार्रवाई से पहले ही वहां से भाग निकली। इससे पहले दो अक्टूबर को जीआरपी ने एक युवक को 1.27 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। अब 50 लाख रुपए जब्त होने की खबर मिलते ही मौके पर आयकर विभाग और अन्य टीम भी पहुंची थी।
स्कैनिंग में खुली पोल
मुख्य स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक पर रात 9.30 बजे दो किशोरियां प्रवेश को पहुंची थीं। दोनों की महानगरी से मुम्बई जाने का रिजर्वेशन था। रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लगेज की स्कैनिंग मशीन से जांच की जाती है। किशोरी ने पहले बैग स्कैनिंग से बचने की कोशिश की। सख्ती के बाद बैग स्कैनिंग कराई तो उसमें नोट दिखे। उसी दौरान दूसरी किशोरी वहां से खिसक गई। बैग की जांच में अंदर कपड़े में लपेट कर 500-500, दो हजार व 200 नोटों की गडि्डयां मिलीं। गिनती करने पर पूरी रकम 50 लाख निकली।

महानगरी से जाने वाली थीं मुम्बई
आईटी की टीम भी पहुंची
आरपीएफ बैग के साथ किशोरी को लेकर थाना पहुंची। वहां इनकम टैक्स के अधिकारी भी पहुंच गए। देर रात तक किशोरी से रकम के बारे में पूछताछ जारी था। आरपीएफ सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया रकम हवाला का बताया जा रहा है। आरपीएफ डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि जांच के बाद सोमवार को मामले की जानकारी दे पाएंगे। आयकर विभाग को रकम सुपुर्दगी में दिए जाएंगे। आगे की जांच आयकर विभाग करेगा।
लंबा है शहर में हवाला का कारोबार
गिरफ्त में आई किशोरी ने बताया कि उसे महानगरी एक्सप्रेस से मुम्बई जाना था। वहां कोई रकम लेने आता। अगले दिन ही दोनों की वापसी का भी टिकट था। शहर से कैरियर के माध्यम से प्रतिदिन लाखों की रकम हवाला की रकम मुम्बई सहित दूसरे शहरों में भेजा जाता है। हवाला कारोबारियों ने आरपीएफ और जीआरपी से बचने के लिए किशोरियों को मोहरा बनाया था।

प्रतीकात्मक
दो महीने पहले मिले थे 1.27 करोड़ रुपए
जीआरपी ने दो अक्टूबर 2020 को पाटलिपुत्र से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक यात्री को 1.27 करोड़ रुपए और 6 किलो चांदी के साथ पकड़ा था। उक्त रकम अशोक चौधरी का निकला। अशोक चौधरी सराफा में व्यवसाय करता है। वहीं गिरफ्तार युवक थानाराम उसके यहां काम करने वाला नौकर निकला। वहीं 24 अक्टूबर को गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे रामपुर दुर्गा नगर निवासी दीपक विश्वकर्मा को 4.50 लाख रुपए के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। उसने दिल्ली में किसी कमलेश नाम व्यक्ति को ये रकम देने की बात बताई थी।