महिला यात्री ये रकम लेकर मुंबई जा रही थी.
इस बार एक युवती के ये रकम ले जाए जाने से यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब मनी पैडलर के रूप में महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.
जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर RPF को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरपीएफ की टीम ने एक महिला यात्री को बड़ी रकम ले जाते पकड़ लिया. पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर RPF ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी महानगरी एक्सप्रेस की चैकिंग की. चैकिंग के दौरान एक महिला यात्री के पास 50 लाख रुपयों से भरा बैग पकड़ में आया. पूछताछ करने पर महिला यात्री हड़बड़ा गयी और इस रकम के लेनदेन का कोई हिसाब या कागजात नहीं दिखा पायी.
मुंबई जा रही थी रकम
बताया जाता है कि महिला यात्री जबलपुर की रहने वाली है और वह महानगरी एक्सप्रेस से रुपये लेकर मुम्बई जाने की फिराक में थी. इस दौरान आर पी एफ स्टाफ की नजर उस पर पड़ गई.आर पी एफ की टीम ने महिलया के बैग की तलाशी ली तो इसमें 50 लाख रुपये बरामद हुए जिसे जब्त करते हुए आर पी एफ ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी. टीम ने 50 लाख रुपये बरामद किए जाने की जानकारी फौरन आयकर विभाग को दे दी. जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी भी आर पी एफ पोस्ट पहुँच गए.जबलपुर हवाला का केंद्र?
आर पी एफ को ये रुपये हवाला के होने की आशंका है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.बताया जा रहा है कि लंबे समय से ट्रेनों से चोरी छिपे अवैध रुपये ले जाने की जानकारी आर पी एफ को मिल रही थी, इसलिए आर पी एफ का अमला सतर्क था और संदिग्ध यात्रियों पर नजर रख रहा था. यही वजह है कि आर पी एफ को सफलता हासिल हुई.
महिला पैडलर का इस्तेमाल
जबलपुर में लगातार हवाला की रकम पकड़ी जा रही है. विधान सभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के पहले भी बड़ी रकम पकड़ी गयी थी. बीते दिनों जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति को एक करोड़ रुपए नगद रकम के साथ पकड़ा था जो हवाला नेटवर्क से जुड़ी हुई थी. उससे पहले भी दो अन्य कार्रवाई में करीब 50 लाख रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं. आखिर किस नेटवर्क से तमाम लोग जुड़े हैं यह सबसे बड़ा सवाल है. इस बार एक युवती के ये रकम ले जाए जाने से यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब मनी पैडलर के रूप में महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.