ठंड की किलाबंदी और हुई मजबूत: 10 साल में दूसरा मौका, जब न्यूनतम तापमान लगातार दूसरी रात 11 डिग्री दर्ज हुआ

ठंड की किलाबंदी और हुई मजबूत: 10 साल में दूसरा मौका, जब न्यूनतम तापमान लगातार दूसरी रात 11 डिग्री दर्ज हुआ


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Second Time In 10 Years, When The Minimum Temperature Was 11 Degrees For The Second Night In A Row

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाम 5.30 बजे जाम गेट का नजारा। (फोटो- अवि जैन)

शुक्रवार रात पारा 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं शनिवार रात यह 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड इस बार सही पैटर्न पर है। 10 साल में दूसरा मौका है, जब न्यूनतम तापमान लगातार दूसरी रात 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इसके पहले 2012 में ऐसा हुआ था। तब 18, 20 और 21 नवंबर की रात को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। तब ठंड कड़ाके की थी।

2012 में न्यूनतम तापमान दिसंबर अंत में 5 डिग्री तक चला गया था। बीते 10 सालों में 2013 का नवंबर सबसे सर्द रहा था। तब पारा 10 डिग्री तक चला गया था। इस बार भी ठंड 2012 के ट्रैक पर चली तो दिसंबर और जनवरी बेहद सर्द रहने वाले हैं। कोल्ड डे के साथ-साथ सीवियर कोल्ड डे भी हो सकते हैं।

20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच कोल्ड डे आएंगे : मौसम विभाग

वर्ष तारीख न्यूनतम

2010 6 नवंबर 14.6 2011 25 नवंबर 13.6 2012 20,21 नवंबर 11.4 2013 16 नवंबर 10.4 2014 29 नवंबर 13.4

2015 21 नवंबर 13.8 2016 26 नवंबर 12.0 2017 27 नवंबर 11.0 2018 26 नवंबर 12.7 2019 18 नवंबर 14.2

निवार का असर खत्म, तापमान बढ़ेगा

निवार तूफान की वजह से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बीते तीन दिन से हवा चल रही थी। इस तूफान का असर हैदराबाद, तमिलनाडु में खत्म होते ही हवा भी मंद पड़ गई। रविवार को 2 से 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। दिन की धूप में भी गर्माहट का एहसास था। आने वाले एक-दो दिन में दिन और रात के तापमान में इजाफा भी होगा।



Source link