Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भगवान महावीर जीवन पर आधारित पत्रिका का हुआ विमोचन।
- शहर के परेड जैन मंदिर में चल रहा धार्मिक आयोजन
शहर के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परेड मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा गणाचार्य विराग सागर महाराज के सानिध्य में आठ दिवसीय नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान का रविवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ, चंद्रप्रभु सहित महावीर स्वामी का अभिषेक करते हुए कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने के लिए विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां दीं। साथ ही कार्यक्रम के अंत में महावीर भगवान का जीवन चरित्र एवं संदेश पत्रिका का विमोचन श्रद्घालुओं के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालु एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने बताया कि अष्टाह्निका में जिनेंद्र भगवान की आराधना करके कर्मों की निर्जरा शास्त्रों में वर्णित है। इस महापर्व में देवों द्वारा नंदीश्वर द्वीप में जाकर अखंड भक्ति की जाती है। विश्व शांति यज्ञ में सर्वत्र मंगल कामना के साथ कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना भगवान से की गई।
पत्रिका का हुआ विमोचनः कार्यक्रम में सकल जैन समाज की सामाजिक एवं राष्ट्रीय संस्था भारतीय जैन मिलन द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जीवन चरित्र एवं संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से महेश पहाड़िया, पदम चन्द्र जैन, बसंत लाल जैन, रमेश चन्द्र जैन, राजेंद्र जैन, राजीव जैन, अरविंद्र जैन,नेहरूलाल जैन, सुषमा जैन, राजश्री जैन, सरला जैन, मीरा जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
शिखर कलशारोहण कार्यक्रम आज से
सकल जैन समाज द्वारा शिखर कलशारोहण कार्यक्रम 30 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने दी। उन्होंने बताया कि परेड जैन मंदिर में 30 नवंबर से 2दिसंबर तक शिखर कलशारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आंधी पानी के कारण मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके स्थान पर नए शिखर रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा।