बेटी को न्याय दिलाने सड़क पर आई मां: 2 महीने की गर्भवती ने लगाई थी फांसी, परिजन बोले- 10 लाख रुपए दहेज में मांगने वालों को फांसी दो

बेटी को न्याय दिलाने सड़क पर आई मां: 2 महीने की गर्भवती ने लगाई थी फांसी, परिजन बोले- 10 लाख रुपए दहेज में मांगने वालों को फांसी दो


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पलासिया चौराहे पर परिजनों ने नेहा के लिए न्याय की मांग की।

नादिया नगर में 25 नवंबर को गर्भवती महिला इंजीनियर द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में सोमवार को परिजनों ने पलासिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। बेटी को न्याय देने की मांग करते हुए उन्होंने दोषी ससुरालवालों को फांसी देने की मांग की। उधर, पुलिस ने मामले में पांच लोगांे को आरोपी बनाया है, जिसमें से तीन को पकड़कर जेल भेज दिया है। मायके वालों का आरोप है कि उसके गले पर खून के निशान थे, उसकी हत्या की गई है। उसे दो महीने का गर्भ था।

मेघा की मां ने कहा - मेघा का पति कुछ काम नहीं करता था।

मेघा की मां ने कहा – मेघा का पति कुछ काम नहीं करता था।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम मेघा गौड़ था। मेघा की मां ने बताया कि 26 जनवरी 2018 को उसकी शादी सूरज गौड़ से हुई थी। सूरज, उसके पिता, मां, ननद और मामा ससुर उसे परेशान करते थे। कहते थे कि शादी में दस लाख रुपए खर्च किए हैं, उतना लाकर दो। मेघा इंजीनियर थी। ससुरालवाले आए दिन 10-20 हजार लाने को कहते थे।

अक्टूबर में भी उसे भगा दिया था, थाने में राजीनामा कर साथ ले गए थे मायके वालों का कहना है कि ससुराल वाले जब भी वह मायके में बात करती तो उसे धमकाते थे। अक्टूबर में उसे घर से भगा दिया था। फिर उसने पुलिस को शिकायत की थी, तब पति व ससुराल वालों ने थाने में लिखकर दिया था कि अब उसे नहीं सताएंगे…यह वादा कर उसे साथ ले गए थे।

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

परिजन रेखा ने बताया कि घटना वाले दिन वो लोग उसे फांसी पर लटकाकर अस्पताल में छोड़ गए। हमें रात 11 बजे अस्पताल से कॉल आया था कि मेघा नाम की लड़की मौत हो गई है। यहां रजिस्टर में कोई आपका नाम लिखवा गया है, इसलिए अस्पताल आ जाओ। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, सास और ननद ने उसे प्रताड़ित किया था। मेघा नौकरी करके इनका कर्ज भी उतार रही थी। इसकी दो साल पहले शादी हुई थी, तभी से 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।



Source link