दरअसल, विराट कोहली को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट को लाइक करने के बाद सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी. इस आलोचना के बाद यादव ने ट्वीट को अनलाइक कर दिया था, लेकिन फिर भी उन्हें ट्रोलिंग का काफी सामना करना पड़ा था. उस घटना के बाद से सूर्यकुमार यादव विराट कोहली को लेकर कुछ ट्वीट कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें ट्रोल किया जाता है.
IND vs AUS: मैक्सवेल की बल्लेबाजी देख KXIP के कोच ने किया ट्वीट, बोले- गुनाह है यह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 89 और केएल राहुल ने 76 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. ऑस्ट्रेलिया से मिली लगातार दूसरी हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दी है. इस हार के बाद सूर्यकुमार ने विराट कोहली की पारी और उनके 22,000 इंटरनेशनल रन पूरे होने पर उन्हें बधाई दी. उनके इस बधाई ट्वीट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
22,000 International Runs @imVkohli
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 29, 2020
Interesting game. King Kohli and KLass Rahul can set it up nicely with Hardik to come #AUSvsIND
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 29, 2020
सोशल मीडिया पर फैन्स सूर्यकुमार यादव को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब वह विराट कोहली को मक्खन लगा रहे हैं.
Sky bhai makkhan laga rahe❣️
— Walter White (@AsimLucknow) November 29, 2020
Bro desperate lag Raha hai ab
— Shardul (@dul1110) November 29, 2020
Application for squad
— MUTHUKUMAR R (@iammuthukumar96) November 30, 2020
Maska
— Snehal Sawant (@SnehalS06359401) November 30, 2020
Bhai take it easy.. ye sb nahi bhi krega toh chalega!!
— Amresh Singh (@ryderz8) November 29, 2020
Makhan lagaye jao.
— Muhammad Pervez (@pervezbaqi) November 29, 2020
बता दें कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ट्रोल करने वाले एक विवादित ट्वीट को लाइक किया था. एक फैन पेज पर विराट कोहली को लेकर एक मीम शेयर किया गया था, जिसमें कोहली को ‘पेपर कैप्टन’ कहा गया. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने उस ट्वीट को अनलाइक कर दिया लेकिन तब तक वह सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका था.
IND vs AUS: पूरी तरह से फिट पैट कमिंस आखिरी वनडे मैच और टी20 सीरीज से हुए बाहर, जानें वजह
पिछले तीन आईपीएल सीजन से सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोल रहा है. आईपीएल 2018 में उनके बल्ले से 14 मैचों में 512 रन निकले. इसके बाद उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में 16 मैचों में 424 रन बनाए. आईपीएल 2020 में भी उन्होंने लगातार तीसरे सीजन में 400 का आंकड़ा पार करते हुए 480 रन बनाए. बावजूद इसके उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं चुना गया, इस पर कई क्रिकेट दिग्गजों ने हैरानी जताई थी.