- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- A Tractor trolley Filled With Sand Crushed The Maternal Uncle Who Was Taking The Nephew To Fill A Farm Job
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है
भांजे को एयरफोर्स में नौकरी के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाने ले जा रहे मामा को रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। पहिया पेट के ऊपर से निकला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर जिगसोनी बायपास की है। घटना की सूचना मिलते ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर का नंबर नोट करने का प्रयास किया, पर चालक डंडा मारकर भाग गया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मुरैना सिहोनिया निवासी 30 वर्षीय कल्लू सिंह बघेल पुत्र किशनलाल सोमवार सुबह अपनी बहन के घर तिघरा के सीतापुर आया हुआ था। यहां से भांजे 18 वर्षीय अजय को बाइक पर बैठाकर एयरफोर्स में नौकरी के लिए फार्म भरवाने जा रहे थे। कल्लू बाइक चला रहा था। अभी वह जिगसोली बायपास के मोड़ पर थे तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने कल्लू की बाइक को रोंद डाला। बाइक से सड़क पर गिरे कल्लू के पेट से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि भांजा अजय सुरक्षित है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति केा संभाला है।
जिसने नंबर नोट किया उसको भी पीटा
अजय ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को आगे जा रहे कुछ राहगीर ने रोका और नंबर नोट करने लगे। तभी उसने डंडा निकाला और मारपीट करने लगा। लोग घबरा गए और वह गाड़ी लेकर भाग गया।