टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कमी खल रही है. (फोटो क्रेडिट: रोहित शर्मा इंस्टाग्राम )
चोट के चलते रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं, भारतीय टीम को उनकी कमी खल रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 30, 2020, 3:48 PM IST
‘भारत को रोहित शर्मा की कमी खल रही है’
माइकल वॉन ने क्रिकबज के साथ खास बातचीत में कहा, ‘जाहिर सी बात है कि रोहित शर्मा की कमी टीम इंडिया को खल रही है. वो अगर क्रीज पर रहते हैं तो गेंदबाज खौफ में रहता है. उसके दिमाग में ये रहता है कि मैं रोहित शर्मा को गेंदबाजी कर रहा हूं. साथ ही उनका दिमाग भी वनडे और टी20 क्रिकेट में बेहतर चलता है. मुझे लगता है कि उन्हें भारत की वनडे और टी20 कप्तानी करनी चाहिए. दुनिया की हर टीम को रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी की कमी खलेगी. ‘
जहीर खान ने भी रोहित शर्मा के मुद्दे पर यही बात कही. उनका कहना है कि रोहित शर्मा की कमी खलना लाजमी है. वो बड़े स्कोर बनाने के लिए जाने जाते हैं. ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह की पिच है, वहां रोहित शर्मा खतरनाक साबित हो सकते थे. वैसे जहीर ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को अच्छी लाइन-लेंग्थ पर गेंदबाजी की सलाह दी. जहीर का मानना है कि ये वक्त जल्द से जल्द अपनी गलतियों को सुधारने का है.ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! वनडे और टी-20 सीरीज़ से बाहर हुए डेविड वॉर्नर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस
न्यूजीलैंड दौरे पर भी हारी थी टीम इंडिया
बता दें न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को काफी मिस किया था. ये बल्लेबाज चोट के चलते वनडे सीरीज नहीं खेला था और भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दी थी. अब ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो रहा है.