वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित शर्मा के मुद्दे पर बीसीसीई की आलोचना की (फोटो-वीवीएस लक्ष्मण इंस्टाग्राम)
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट टीम में चुना गया है लेकिन उनका पहले दो टेस्ट मैचों में खेलना मुश्किल है. इस मामले पर वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 30, 2020, 8:47 PM IST
लक्ष्मण बोले-रोहित शर्मा के मामले में बीसीसीआई से गलती हो गई
वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत में कहा कि रोहित शर्मा के मुद्दे पर बीसीसीआई ने गलती कर दी है. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा को टीम के साथ ही भेजना चाहिए था. मैं उनका टीम में सेलेक्शन करता और नाम के आगे लिखता फिट होने पर खेलेंगे. अब आप रोहित शर्मा को कमर्शियल फ्लाइट के साथ ऑस्ट्रेलिया ले जाएंगे तो वो वहां के नियमों के मुताबिक रूम के बाहर ही नहीं आ सकते. ये बात बीसीसीआई को सोचनी चाहिए थी.’
IND VS AUS: संजय मांजरेकर को फैंस ने दिया जवाब-टीम इंडिया स्कूली क्रिकेट टीम नहीं!गंभीर बोले-आसानी से सुलझ सकता था रोहित शर्मा का मामला
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी कहा कि रोहित शर्मा का मुद्दा आसानी से सुलझाया जा सकता था. उन्होंने कहा, बहुत आसान तरीका था. ज्यादा लोगों को मीटिंग में रखने की जरूरत ही नहीं थी. हेड फीजियो, चीफ सेलेक्टर और हेड कोच के बीच सही तालमेल हो तो सब सही रहेगा. विराट कोहली को शास्त्री सारी अपडेट दे ही देते.’