IND VS AUS: मार्नस लाबुशेन करेंगे तीसरे वनडे में ओपनिंग? (फोटो-लाबुशेन इंस्टाग्राम)
डेविड वॉर्नर (David Warner) दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 30, 2020, 3:34 PM IST
मार्नस लाबुशेन करेंगे ओपनिंग?
दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ 61 गेंदों में 70 रन बनाने वाले मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने कहा कि वो वॉर्नर के चोटिल होने के बाद ओपनिंग के लिए तैयार हैं. लाबुशेन बोले कि अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें ओपनिंग के लिए कहता है तो वो तैयार हैं. लाबुशेन ने कहा, ‘वॉर्नर ने हमें सीरीज जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उनकी शुरुआत के बाद ही दूसरे खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका मिला. अब अगर मुझे ओपनिंग के लिए कहा जाएगा तो मुझे ये करना पसंद होगा. लेकिन हमें इंतजार करना होगा.’
ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! वनडे और टी-20 सीरीज़ से बाहर हुए डेविड वॉर्नर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंसस्टोयनिस भी कर सकते हैं ओपनिंग
बता दें ऑस्ट्रेलिया के पास मार्कस स्टोयनिस के तौर पर भी एक ऐसा बल्लेबाज है जो ओपनिंग कर सकता है. स्टोयनिस चोट के चलते दूसरे मैच में नहीं खेले थे लेकिन वो तीसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं. हालांकि वो गेंदबाजी नहीं करेंगे और ऑस्ट्रेलिया उनका इस्तेमाल ओपनर के तौर पर कर सकता है.