IPL के एक मैच में भी नहीं मिला मौका, अब 55 गेंदों पर ठोक दिए 20 छक्के, बना डाले 154 रन

IPL के एक मैच में भी नहीं मिला मौका, अब 55 गेंदों पर ठोक दिए 20 छक्के, बना डाले 154 रन


क्रिस लिन

IPL के 2019 के ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस लिन (Chris Lynn) को टीम से हटा दिया था. बाद में वो मुंबई की टीम ने उन्हें खरीदा था


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 30, 2020, 12:06 PM IST

मेलबर्न. इस साल पूरा का पूरा आईपीएल (IPL) खत्म हो गया, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम चैंपियन बन गई. लेकिन फिर मुंबई की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस लिन (Chris Lynn) को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया. अब आईपीएल खत्म होने के करीब 3 हफ्ते के बाद क्रिस लिन ने अपने चाहने वालों और आलोचकों दोनों को बल्ले से करारा जवाब दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड प्रीमियर क्रिकेट टी-20 के एक मैच में सिर्फ 55 गेंदों पर 154 रन ठोक दिए. खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान 20 धमाकेदार छक्के लगाए.

पारी हो तो ऐसी
लिन के बल्ले ने मैदान पर रनों की सूनामी ला दी. उन्होंने 20 छक्के लगाए. यानी 155 में से 120 रन उन्होंने सिर्फ छक्के से बना डाले. इसके अलावा इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए. यानी कुल मिलाकर 155 में 140 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री लगा कर बनाए. इतना ही नहीं लिन ने आखिरी 115 रन सिर्फ 34 गेंदों पर बनाए. उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर शतक ठोका.

रनों की सुनामी
लिन की इस पारी के दम पर उनकी टीम टूमबुल ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए. लिन को बैटिंग करते समय दूसरे छोर से मैट रेनशॉ का अच्छा साथ मिला. लिन ने ये रन 338 से ज्यादा की स्ट्राइट रेस से बनाए.

ये भी पढ़ें:- कप्तानी के मोर्चे पर फंसे विराट कोहली! 7 साल में पहली बार शुरू हुआ शर्मनाक हार का दौर

बिश बैश के हीरो हैं लिन
30 साल के लिन ने बिग बैश लीग शुरू होने से पहले इस पारी से तहलका मचा दिया है. लिन ने BBL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा 2332 रन बनाए हैं. वो ब्रिसबेन टीम के लिए खेलते हैं. बता दें कि आईपीएल के 2019 के ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम से हटा दिया था. बाद में केकेआर के इस कदम की युवराज सिंह ने आलोचना की थी. आईपीएल में वो अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा है.





Source link