- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 57 New Patients Found Dead In Gwalior From Corona; 15806 People Infected In The District So Far, 263 Killed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। इसके चलते सोमवार को कोरोना संक्रमित एक युवक की मौत हो गई। साथ ही जिले में 57 नए संक्रमित पाए गए हैं। लक्ष्मीगंज कुशवाह कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अजय तिवारी को कोरोना संक्रमण के चलते 16 नवंबर को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान साेमवार को उनकी मौत हो गई। अजय तिवारी को मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 263 पहुंच गई है।
उधर, गुरु नानक देव की जयंती के शासकीय अवकाश की वजह से सोमवार को शहरी क्षेत्र के मरीज कम संख्या में ही अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद भी 57 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक जिले में 15806 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 263 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। वहीं अंचल के शिवपुरी में 12, मुरैना में 4, श्योपुर में 2, दतिया और भिंड में 5-5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।