- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Strong Sunlight In Jabalpur During The Day, Increased Melting At Night, Mercury Came Below 11 Due To Northeast Winds
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर में मंगलवार को सुबह निकली गुनगुनी धूप
- मौसम में मामूली परिवर्तन, विक्षोभ गुजरने के बाद कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा
जिले में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का मामूली असर दिखा। यही कारण रहा कि दिन में तेज धूम रही तो रात में पारा 11 के नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पूर्व हवा दो से तीन किमी की रफ्तार से चल रही है। इससे पारा मंगलवार की रात 10 के नीचे आने का अनुमान है। सोमवार को सर्द के साथ नमी युक्त हवा घुलने से शाम ढलते ही सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में आ रहे बदलाव से अभी न्यूनतम तापमान में 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
दिन में अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार की अपेक्षा यह एक डिग्री सेल्सियस कम है। आद्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत थी। उत्तर-पूर्व हवा के चलते सुबह की धूप गुनगुनी महसूस हो रही थी। चिकित्सकों ने बीपी के मरीजों को इस मौसम में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का फिर से असर आ रहा है। इसके कारण दिन के तापमान में अभी गिरावट नहीं होगी। वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। आज ये आकार ले सकता है। इस दोहरे प्रभाव से मौसम और सर्दी में परिवर्तन महसूस हो रहा है। एक-दो दिन अभी न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। आज मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।