- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Handed Over Road Map Of Self reliant Madhya Pradesh, Informed About Action Against Naxalites
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में पीएम हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। – फाइल फोटो
- एक घंटे चली मुलाकात में विकास की योजनाओं और कोरोना काे लेकर हुई चर्चा
- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास 7 लोक कल्याण मार्ग, पहुंचकर मुलाकात की। लगभग एक घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। उपचुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप प्रधानमंत्री को सौंपा तथा बालाघाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल के दौरान राज्य में आर्थिक गतिविधियों को किस तरह बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 29 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भोपाल में राज्यसभा सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात होने पर इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की आज मुलाकात हो सकती है। इससे स्पष्ट है कि शीर्ष नेतृत्व को भरोसे में लेकर ही मुख्यमंत्री अपनी टीम में नए सदस्यों को शामिल करना चाहते हैं।
टीकाकरण की तैयारियों के बारे में बताया
मध्य प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया। कोरोना वैक्सीन आने पर टीकाकरण अभियान कैसे चलाया जाएगा, इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कोल्ड चेन और टीकाकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसके लिए जिलों में टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया गया है।
इन योजनाओं के बारे में बताया
- स्ट्रीट वेंडर और ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर की प्रगति।
- बिगड़े वनों में सुधार के लिए वन संरक्षण अधिनियम।
- स्व सहायता समूह का सशक्तिकरण।
- जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना।
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना।
- गरीब कल्याण रोजगार योजना।