मौसम ने बदले तेवर: धूप से फिर उछला पारा, कम हुई ठंडक, तापमान भी 9.3 डिग्री दर्ज हुआ

मौसम ने बदले तेवर: धूप से फिर उछला पारा, कम हुई ठंडक, तापमान भी 9.3 डिग्री दर्ज हुआ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रहा था

  • मंगलवार को अन्य दिनों की तुलना में गर्म रहा मौसम

एक बार फिर शहर के मौसम ने करवट ली है। धूप खिलने और पारा चढ़ते ही ठंड कम हो गई है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले ये 8.1 रहा था। इसका कारण नए पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। फिलहाल एक दो दिन यही हाल रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम हर दिन के साथ बदल रहा है। पिछले 7 दिन की बात करें तो हर दिन कुछ न कुछ बदलाव हुए हैं। कभी अचानक पारा 8 डिग्री के लगभग पहुंच जाता है तो कभी 11 डिग्री तक आ जाता है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में नया पश्चिमी विक्षोभ बना है। ये ईरान से पाकिस्तान की ओर जा रहा है। जिससे चक्रवात घेरा भी बन गया है। यही कारण है कि तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा है , जो सामान्य से 0.2 डिग्री ही कम है। ये रात 3.30 बजे का तापमान है। सुबह साढ़े पांच बजे तक आते-आते तापमान 10.6 डिग्री और साढ़े आठ बजे 12.4 तक पहुंच गया है। जिस कारण बिल्कुल भी ठंड का अहसास मंगलवार सुबह नहीं हुआ है।

बीते आठ दिन यह रही पारे की चाल

दिन तापमान डिग्री में

23 नवंबर 7.9

24 नवंबर 8.2

25 नवंबर 9.3

26 नवंबर 11

27 नवंबर 11.7

28 नवंबर 9.5

29 नवंबर 8.9

30 नवंबर। 8.1



Source link