वाहनों में नहीं है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो खड़ी हो सकती है मुसीबत, आज से RTO में नहीं होंगे ये काम

वाहनों में नहीं है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो खड़ी हो सकती है मुसीबत, आज से RTO में नहीं होंगे ये काम


नई दिल्ली. एक दिसंबर से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) नहीं होने से आरटीओ (RTO) में गाड़ियों से जुड़े लगभग सभी काम रुक जाएंगे. व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी कर दिया गया है. शासन ने एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया था. शासन से दी गई मियाद सोमवार को समाप्त हो गई. शाम तक शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि बढ़ाई भी नहीं है.

आपको बता दें कि HSRP एक होलोग्राम स्टीकर होता है, जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर होते हैं. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है. यह नंबर प्रेशर मशीन से लिखा जाता है. प्लेट पर एक तरह का पिन होगा जो आपके वाहन से जोड़ेगा. यह पिन एक बार आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह दोनों ही तरफ से लॉक होगा और किसी से नहीं खुलेगा.

व्यावसायिक वाहनों की बढ़ेगी मुश्किल
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर व्यावसायिक वाहनों के आवागमन में मुश्किल होगी. ट्रक, बस, छोटे सवारी वाहनों के लिए परमिट, मासिक टैक्स जमा नहीं होंगे. नए नंबर प्लेट के बगैर जो भी बंदिशें लागू होंगी, उसका सीधा प्रभाव व्यावसायिक वाहनों पर होगा.ये भी पढ़ें : बदल गए कार और बाइक चलाने से जुड़े 5 नियम, नहीं जानने पर रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस

RTO में नहीं होंगे ये काम
>> बिना HSRP के वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सेकेंड कॉपी
>> वाहन का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर
>> एड्रेस चेंज
>> रजिस्ट्रेशन का रिन्यूवेशन

>> नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट
>> हाइपोथैकेशन केंसेलेशन
>> हाइपोथैकेशन एंडोर्समेंट
>> EMI वाले वाहनों का निस्तारण
>> मंथली टैक्स
>> नया पर्मिट
>> टेम्प्रेरी परमिट
>> स्पेशल परमिट
>> नेशनल परमिट का आदि काम नहीं होगा

आपको बता दें कि अभी तक किसी भी वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर उसे फिटनेस सार्टिफिकेट देने पर रोक थी. लेकिन 15 अक्टूबर को परिवहन आयुक्त ने एक आदेश जारी कर बिना HSRP वाले सभी वाहनों के आरटीओ (RTO) में होने वाले 13 कामों पर भी रोक लगा दी थी.

ये भी पढ़ें : आ रहे है कार पॉल्यूशन के नए नियम, नियमों का नहीं किया पालन तो रद्द हो जाएगा आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन!

कैसे भरे ऑनलाइन आवेदन
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोड स्टीकर लगवाने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है. हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए विक्रेताओं के दो पोर्टल बनाए गए हैं. bookmyhsrp.com/index.aspx वेबसाइट पर विजिट करना पड़ेगा. इसके बाद निजी या फिर सार्वजनिक वाहन से जुड़ा हुआ एक विकल्प को चुनना होगा और फिर स्टेप वाई स्टेप जानकारी देना होगा. इसके अतिरिक्त यदि वाहन चालक की गाड़ी में रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई है और उसे महज स्टीकर लगावाना है तो उसे www.bookmyhsrp.com पोर्टल पर जाना पड़ेगा.





Source link