Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुदनी21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पिता के साथ पीछे स्कूटी पर बैठकर गुरुद्वारा जा रही थी बालिका, ट्रक के साथ ड्राइवर गिरफ्तार
सोमवार को गुरुद्वारा में भंडारे में शामिल होने जा रही 12 वर्षीय बालिका और उसके पिता की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे पिता को ट्रक करीब आधा किमी घसीटकर ले गया। इससे वह घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार तनेजा, सेजल तनेजा निवासी वार्ड क्रमांक 10 सिंधी कॉलोनी सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे गुरुद्वारा में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। तभी बुदनी ओवर ब्रिज के पास पीछे से सलकनपुर की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी सेजल गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता प्रेम कुमार को मामूली चोटे आई है। बताया जाता है कि ट्रक ने स्कूटी और प्रेम कुमार को करीब आधा किमी तक घसीटा, शुक्र है उनकी जान बच गई।
ड्राइवर को किया पुलिस के हवाले : घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को बरामद कर ट्रक जब्त किया और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
ट्रक के बंफर को पकड़कर आधा किमी तक बचाई जान
सेजल स्कूटी में पीछे बैठी थी। वहीं उसके पिता प्रेम कुमार चला रहे थे। तभी ब्रिज पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक सलकनपुर रोड की तरफ तेजी से भागने लगा। इस बीच ट्रक के नीचे स्कूटी फंस गई थी। साथ में प्रेम कुमार भी घिसटाने लगे। उन्होंने सूजबूझ से ट्रक का बंफर पकड़कर रखा। तभी रास्ते में करीब आधा किमी दूर जाकर लोगों ने देखा और ट्रक को रुकवाया। तब जाकर उसकी जान बची।