शकहीर (बहरीन): मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम ने कहा है कि 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) कोरोना वायरस पॉजिटिव (Coronavirus) पाए गए हैं और इस हफ्ते के आखिर में होने वाली शकहीर ग्रां प्री (Sakhir Grand Prix) फॉर्मूला वन रेस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
टीम ने बयान जारी किया है कि पिछले हफ्ते 3 बार लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) का कोविड-19 (COVID-19) किया गया और हर बार नतीजा नेगेटिव आया था. टीम ने कहा, ‘लेकिन बीते सोमवार सुबह जब वह उठे तो उनमें कोरोना के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे और साथ ही बताया गया कि बहरीन में आने से पहले उनके संपर्क में आया एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है.’
— Mercedes-AMG PETRONAS F1 Team (@MercedesAMGF1) December 1, 2020
यह भी पढ़ें- मुश्किल में रोहित शर्मा का करियर? BCCI ने विराट कोहली और रवि शास्त्री से की बात
बयान के कहा गया, ‘लुईस ने इसके बाद टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया. दोबारा परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई.’ हैमिल्टन को अब बहरीन के स्वास्थ्य नियमों के मुताबिक क्वारंटीन से गुजरना होगा. बहरीन (Bahrain) के शकहीर (Sakhir) में रविवार को होने वाली रेस के बाद सीजन की आखिरी रेस अबु धाबी (Abu Dhabi) में होगी.
(इनपुट-भाषा)