किसान आंदोलन: आंदोलन में शामिल होने डबरा-भितरवार से दो हजार किसान दिल्ली रवाना

किसान आंदोलन: आंदोलन में शामिल होने डबरा-भितरवार से दो हजार किसान दिल्ली रवाना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

आंदोलन में शामिल होने के लिए जाते किसान। साथ में ले गए हैं एक महीने का राशन।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने डबरा-भितरवार से करीब दो हजार किसान दिल्ली के लिए बुधवार रात को रवाना हुए। रवाना होने से पहले किसान शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर चीनोर के घर सौंदी गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। यहां से एक साथ दिल्ली के लिए कूच किए हैं। इस बार रास्ते में कहीं रोका जाता है, तो उसके लिए किसान काफी मात्रा में राशन भी लेकर गए हैं, जिससे उनका आंदोलन कमजोर नहीं पड़ेगा।

केन्द्र सरकार के किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन जारी है। लगातार किसानों से बातचीत भी की जा रही है। किसानों का आरोप है कि यह किसान बिल उन्हें जमीन से बेदखल कर देगा, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। दिल्ली के आसपास हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब से काफी संख्या में किसान दिल्ली आंदोलन में पहुंच रहे हैं, जबकि पुलिस इन्हें दिल्ली के बाहर ही रोकना चाहती है। बुधवार को डबरा-भितरवार से करीब 2 हजार किसान आंदोलन में शामिल होने निकले हैं। सभी किसान अपने साथ करीब एक महीने का राशन ले गए हैं।



Source link