IND vs AUS 3rd ODI LIVE: कप्तान Virat Kohli अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे

IND vs AUS 3rd ODI LIVE: कप्तान Virat Kohli अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे


नई दिल्ली: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आज कैनबरा के मनुका ओवल में आमने-सामने है. रवींद्र जडेजा 7 और हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर- 173/5 (37 ओवर)

कोहली की फिफ्टी
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 60वां अर्धशतक लगाया. वो 78 गेंदों में 63 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद का शिकार बने. 

अय्यर भी नाकाम
टीम इंडिया के श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो 21 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 19 रन ही बना सके. 

शुभमन गिल पवेलियन लौटे
टीम इंडिया के ओपनर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे वो महज 33 रन बनाकर एस्टन एगर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. 

कोहली के वनडे में 12 हजार रन
विराट कोहली ने वनडे करियर में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 23 रन बनाते ही इस मुकाम को हासिल किया.

शिखर धवन आउट
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. शॉन एब्बट ने उन्हें पवेलियन वापस भेजा.

भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

टीम इंडिया में बदलाव
भारतीय टीम में कुल 4 बदलाव किए गए हैं, ओपनर मयंक अग्रवाल की जगह शुभमन गिल, नवदीप सैनी की जगह टी नटराजन, युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: सिडनी में मैच के दौरान किए गए Proposal की जानें पूरी कहानी, खुल गया राज

ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव
मेजबान टीम में चोटिल डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस को आराम दिया गया है. कैमरन ग्रीन का आज डेब्यू वनडे मैच है. इसके अलावा शॉन एब्बट और डार्सी शॉर्ट को मौका दिया गया है.

सीरीज हार चुकी है टीम इंडिया
विराट कोहली की सेना 3 मैचों की वनडे सीरीज पहले ही 2-0 से गंवा चुकी है. अब मेहमान टीम के पास आज का मैच जीतकर लाज बचाने का मौका होगा. हालांकि जिस तरह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया कर रही है ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना आसान नहीं होगा.

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन, कुलदीप यादव.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, मोइजेस हेनरिक्स,एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन, एस्टन एगर, शॉन एब्बट.

 





Source link