MP: शिवराज के मंत्री पर बड़ा आरोप, चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देने वाले दलित परिवार को पीटा

MP: शिवराज के मंत्री पर बड़ा आरोप, चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देने वाले दलित परिवार को पीटा


इससे भयभीत होकर हम एसपी ऑफिस में इसकी शिकायत करने आये हैं और मंत्री के रिश्तेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) में BJP विधायक और शिवराज सरकार के मंत्री सुरेश धाकड़ (Suresh Dhakad) के खिलाफ दलित परिवार एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठा. फर्जी एफआईआर कराने का भी लगाया आरोप.

शिवपुरी. मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं पोहरी विधानसभा (Pohri Assembly) से विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा (MLA Suresh Dhakad Rathkheda) के रिश्तेदारों पर एक दलित परिवार (Dalit) के संग मारपीट करने का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभी हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (MP By-polls) में मंत्री के रिश्तेदार हम पर भाजपा को वोट देने का दबाव बना रहे थे, लेकिन हमने भाजपा (BJP) को वोट न देते हुए बहुजन समाज पार्टी को वोट दिया था. इसके चलते मंत्री के रिश्तेदार हम पर लगातार दबाव बना रहे थे. अब ये नौबत आ गई कि मंत्री के रिश्तेदारों ने हमारे साथ मारपीट की. इससे भयभीत होकर हम एसपी ऑफिस में इसकी शिकायत करने आए हैं और मंत्री के रिश्तेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.

पीड़ित ज्ञानी का कहना है कि हम लोगों पर उपचुनाव में भाजपा को वोट देना का दबाव बनाया गया. जब हम दबाव में नहीं आये तो हमारे साथ मारपीट कर दी. हम लोगों पर बैराड़ थाने में 3 मामलों में एफआईआर दर्ज कर दी. जब हमने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की तो थाने के पुलिस वाले हम पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे.  हम लोगों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम इस सर्दी में यहीं डेरा जमाए रखेंगे.

जनपद सीईओ के साथ मारपीट तक कर दी थी
वहीं, दलित परिवार की एक महिला ने कहा कि हम लोगों को मंत्री के रिश्तेदारों द्वारा बहुत परेशान किया जा रहा है. हम जब तक सुनवाई नहीं होगी जब तक यहां से नहीं जाएंगे. वहीं, मामला राज्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी मामले से पल्ला झाड़ने में लगी हुई है. और मामले की जांच की बात कर रही है. बहरहाल, राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के परिजनों का यह पहला मामला नहीं है जिसमें उनके रिश्तेदारों द्वारा दबंगई दिखाई गई हो. पहले इनके रिश्तेदारों ने एक हत्या और इनके पंचायत सचिव भाई ने जनपद सीईओ के साथ मारपीट तक कर दी थी.





Source link