Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खुरई16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मालथाैन के अटा वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं पत्थर की खदानाें पर वन विभाग के अमले ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की है। खदानाें में तराशे हुए पत्थर भी पाए गए हैं, जिन्हें नष्ट किया गया है। वहीं कुछ औजार भी जब्त किए गए हैं। जेसीबी से खदानाें काे बंद किया गया है।
रेंजर अरविंद केन ने बताया कि अटा वन परिक्षेत्र में आरएफ 112,113 में पहले पत्थर खदानाें की लीज थी, जाे समाप्त हाे गई थी। अब अन्य लाेग के द्वारा अवैध रूप से बंद खदानाें की सफाई करके नए पत्थराें की कटाई की जा रही थी। उन खदानाें काे मिट्टी और पत्थर से भर दिया गया है, जाे पत्थर तराशे गए थे, उन्हें भी नष्ट कर दिया गया है। माैके पर काेई व्यक्ति नहीं मिला है। इसके संबंध में जानकारी ली जा रही है। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।