रिश्वतखोरों का खुलेगा कच्चा-चिट्‌ठा: जबलपुर सीबीआई ने एमईएस के बैरक स्टोर ऑफिसर और स्टोर कीपर को पांच दिन की रिमांड पर लिया

रिश्वतखोरों का खुलेगा कच्चा-चिट्‌ठा: जबलपुर सीबीआई ने एमईएस के बैरक स्टोर ऑफिसर और स्टोर कीपर को पांच दिन की रिमांड पर लिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीबीआई टीम कोर्ट से दोनों आरोपियों को रिमांड पर ले जाते हुए।

  • फर्नीचर रिपेयर करने वाली फर्म से बिल भुगतान के एवज में मांगे थे 3.10 लाख

3.10 लाख रुपए रिश्वत मामले में गिरफ्तार गैरीसन इंजीनियर (पश्चिम) के मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस (एमईएस) के बैरक स्टोर सुजीत बैठा और स्टोर कीपर जयदीप शुक्ला को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद सेना ने भी दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दोनों को सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है।

कच्चा-चिट्‌ठा खोलने मांगी रिमांड
सीबीआई टीम ने गुरुवार शाम दोनों को विशेष कोर्ट में पेश करते हुए पांच दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सीबीआई रिश्वत मामले में गिरफ्तार सुजीत बैठा और जयदीप शुक्ला से खरीदी से संबंधित अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। दोनों की पदस्थापना के बाद से अब तक वेलफेयर के अंतर्गत कितनी खरीदी व मरम्मत के कार्य हुए। उनके भुगतान सहित अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।

ये था मामला
पचपेढ़ी स्थित मेसर्स सत्या एंड संस के मालिक पी शर्मा से फर्नीचर का बिल पास करने के एवज में दोनों अधिकारियों ने 3.10 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। नौ लाख का एक बिल पास कर चुके थे। दूसरे बिल और आगे के अन्य भुगतान के बदले में एक लाख नकद और ब्लैंक चेक मांगा था। बुधवार शाम पी शर्मा को दोनों ने एमईएस वेलफेयर इंजीनियरिंग कार्यालय बुलाया था।

चेक मिलते ही भर ली थी रकम
एक लाख रुपए सुजीत बैठा ने और ब्लैंक चेक जयदीप शुक्ला ने लिया था। उसने ब्लैंक चेक में 2.10 लाख की रकम भी भर ली थी। उसी समय सीबीआई की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में रिश्वत के एक लाख रुपए के अलावा 55 हजार रुपए और जब्त किए। इसके अलावा चेक सहित कई दस्तावेज सीबीआई जब्त कर ले गई थी।



Source link