लव जिहाद को लेकर सीएम शिवराज ने बड़ा बयान दिया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारी बेटियों के साथ कुछ भी करने की कोशिश करता है, तो मैं उन्हें तोड़ दूंगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 3, 2020, 6:48 PM IST
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अध्यादेश के दम पर राज्य में लव जिहाद कानून बना दिया है. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार भी इस पर मंथन कर रही है. वह ही जल्द इस पर प्रस्ताव लाने वाली है. लव जिहाद पर न सिर्फ शिवराज सिंह चौहान बल्कि मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी बयान दे चुके हैं. इसके अलावा किसानों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने एक बड़ा दिया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी. लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा.
Govt belongs to everyone – all religions & castes. There is no discrimination but if someone tries to do anything disgusting with our daughters, then I’ll break you. If someone plots religious conversion or does anything like ‘Love Jihad’, you will be destroyed: MP CM SS Chouhan pic.twitter.com/Tj1nwnu14q
— ANI (@ANI) December 3, 2020
कैबिनेट विस्तार पर सीएम शिवराज ने कही ये बातशिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार एक बार फिर टलता नजर आ रहा है. गुरुवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की कोई तारीख तय नहीं है. जब तारीख तय होगी तो फिर मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिलहाल सूबे में मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थीं. कयास लगाए जा रहे थे कि 8 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. इसके पीछे वजह मानी जा रही थी कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 7 दिसंबर को भोपाल आ रही हैं और यहां से उनका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जाने का कार्यक्रम है. ऐसे में 8 तारीख को मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम रखा जा सकता है.
मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा: म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/t2RuUb1ZIn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2020
ये भी पढ़ें: BJP का आरोप, केजरीवाल सरकार अपनी राजनीति चमकाने बच्चों का ले रही सहारा हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में चर्चा हुई. उसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई, उससे माना यही जा रहा था कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई है. और अब विस्तार अगले हफ्ते किया जा सकता है.