सुनील गावस्कर (फ़ाइल फोटो)
IND vs AUS: पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ओपनिंग के मोर्चे पर बदलाव की मांग की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 3, 2020, 11:29 AM IST
क्या बोले गावस्कर?
गावस्कर ने तीसरे वनडे में टीम इंडिया की जीत के बाद कहा, ‘केएल राहुल को शिखर धवन के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. 670 रनों के साथ राहुल को आईपीएल में ऑरेंज कैप मिला था. जबकि धवन ने दिल्ली केपिटल्स के लिए खेलते हुए 618 रन बनाए थे. हाल के दिनों में धवन टी-20 क्रिकेट में काफी फॉर्म में दिखे हैं. अगर वो 14वें या 15वें ओवर तक टिकते हैं तो फिर हार्दिक को चौथे और अगर पावर प्ले में 2 विकेट गिर जाते हैं तो फिर श्रेयष अय्यर को बैटिंग के लिए आना चाहिए.’
वनडे में फ्लॉप रहे ओपनरबता दें कि वनडे सीरीज़ के पहले मैच में ओपनिंग कर हुए मयंक अग्रवाल ने 22 रन बनाए थे. दूसरे वनडे में भी अग्रवाल सिर्फ 28 रन बना सके थे. लिहाजा तीसरे वनडे में शुभमन गिल को मौका दिया गया. लेकिन वो भी सिर्फ 33 रनों की पारी खेल सके. जबकि धवन ने पहले वनडे में 74 रनों की पारी खेली थी. आमतौर पर ओपनिंग करने वाले केएल राहुल को तीनों वनडे में पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया था. जहां वो फ्लॉप रहे.
ये भी पढ़ें:– ENG vs SA: मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम से इंग्लैंड के कप्तान को ‘कोड वर्ड’ में भेजे गए मैसेज, मचा बवाल
विराट किसको देंगे मौका?
केएल राहुल ने टी-20 में ओपनिंग करते हुए अब तक 10 अर्धशतकीय पारी खेली है. जबकि टी-20 में शिखर धवन के बल्ले से भी 10 हाफ सेंचुरी निकली है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली ओपनिंग में धवन के साथ किसको मौका देते हैं. टी-20 की टीम में मयंक अग्रवाल भी है. अग्रवाल का भी आईपीएल में ओपनिंग करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था.