स्टीव स्मिथ ने वनडे सीरीज में बैक टू बैक दो शानदार शतक जड़े. (PIC: AP)
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने सीरीज (India vs Australia) से पहले कहा था कि वह अपने हाथों (की ग्रिप) को हासिल चुके हैं तो जब उनसे पूछा गया कि उनका क्या मतलब है? इस पर उन्होंने कहा, ”मैं भी इससे हैरान हो गया था.”
स्टीव स्मिथ ने सीरीज से पहले कहा था कि वह अपने हाथों (की ग्रिप) को हासिल चुके हैं तो जब उनसे पूछा गया कि उनका क्या मतलब है? इस पर उन्होंने कहा, ”मैं भी इससे हैरान हो गया था.” उन्होंने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ”मुझे लगता है कि इतने वर्षों में मैंने दो तरह की अलग ग्रिप अपनाई. जब मैं 2014 में और 2015 विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहा था तो मेरा ऊपर का हाथ शायद थोड़ा नीचे बल्ले के पीछे के बीच से नीचे था.”
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना खेले ही रोहित शर्मा ने भारत के लिए बना दिया खास रिकॉर्ड
स्मिथ ने कहा, ”पिछले दो वर्षों में मैं थोड़ा अलग ग्रिप से बल्लेबाजी कर रहा था.” उनसे तब पूछा गया कि उन्होंने इस थोड़े बदलाव के फायदे को कैसे पता किया? इस पर उन्होंने कहा, ”यह पहले मैच (27 नवंबर को एससीजी) से तीन दिन पहले हमारे आइसोलेशन के दौरान एक नेट सत्र के दौरान हुआ जिसमें मैंने फिर इसे (2014 और 2015 वाली ग्रिप) करना शुरू कर दिया.”उन्होंने कहा, ”मैंने वापस आकर 2014 और 2015 की काफी फुटेज देखी और मैंने इसकी कोशिश की और सबकुछ ठीक हो गया और मुझे अच्छा लगा. उम्मीद करता हूं कि यह अच्छी रखेगी.” बता दें कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में स्टीव स्मिथ ने 66 गेंदों में 105 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े थे.
पांड्या-जडेजा के साथ आए शार्दुल-नटराजन तो ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, टीम इंडिया की जीत के 5 कारण
वहीं, दूसरे वनडे में स्मिथ ने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के जड़े थे. तीसरे वनडे मैच में स्मिथ 15 गेंदों में सात रन की पारी खेलकर आउट हुए. तीसरे वनडे में भारत ने 13 रन से जीत हासिल की. लेकिन इससे पहले दोनों वनडे मैच हार कर भारत सीरीज पहले ही गंवा चुका था. स्टीव स्मिथ को उनकी शानदार पारियों के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.