पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के अब आठ सदस्य कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव हैं.
न्यूजीलैंड सरकार (New Zealand) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) का एक और सदस्य कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाया गया है, जिससे कुल संक्रमित सदस्यों की संख्या आठ हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलेटिन में कहा, ”न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक और नया मामला आया है. यह व्यक्ति पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सदस्य है और कल जिन तीन मामलों की जांच की गई थी, उनमें से एक है. दो अन्य मामलों की जांच की जा रही है.”
पंड्या-जडेजा के साथ आए शार्दुल-नटराजन तो ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, टीम इंडिया की जीत के 5 कारण
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने पहले दावा किया था कि पाकिस्तान के 54 सदस्यीय दल के तीन और सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं. सूत्र ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि इन्हें पहली बार संक्रमण हुआ है या पहले भी हो चुका है. जो छह सदस्य पहले पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें से दो को दोबारा संक्रमण हुआ है.रजा हसन ने बायो बबल प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए माफी मांगी
बायो बबल प्रोटोकॉल के उल्ल्घंन के बाद घरेलू क्रिकेट से बाहर किए गए पाकिस्तानी स्पिनर रजा हसन ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील की कि उन्हें कायदे आजम ट्राफी के बचे हुए मैचों में भाग लेने दिया जाए. पीसीबी के हाई परफोरमेंस सेंटर ने हसन को बाहर कर दिया था जब वह टीम प्रबंधन या मेडिकल पैनल को सूचित किये बिना कराची में टीम होटल से छोड़कर चले गे थे. हाई परफोरमेंस सेंटर घरेलू क्रिकेट के सभी मामलों को देखता है.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना खेले ही रोहित शर्मा ने भारत के लिए बना दिया खास रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए एक वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके 28 वर्षीय हसन को घर भेज दिया गया. अब उन्होंने हाई परफोरमेंस सेंटर के निदेशक नदीम खान से अधिकारिक रूप से माफी मांगी और उन्हें फिर से वापसी की अनुमति देने की अपील की है. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ”रजा ने कोविड प्रोटोकॉल के उल्लघंन के लिए न सिर्फ माफी मांगी है बल्कि वादा भी किया कि अगर उन्हें एक और मौका दिया जाता है तो वह कभी भी बोर्ड को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे.”