- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- On The Information Of Sand Mining In Jabalpur, The Minister In Charge Of The District Went To Delhi, Kamal Patel Came Into Action, Then The Mineral Department Came Into Action
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अवैध रेत खनन के बाद घाट किनारे जब्त रेत
- रेत माफिया अवैध तरीके से नर्मदा व हिरन नदी की छाती कर रहे छलनी, मंत्री ने संभागायुक्त को दिए जांच के निर्देश
जिले में अवैध रेत खनन की सूचना पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने संभागायुक्त को जांच के लिए भेजा। तब खनन विभाग हरकत में आया। पुलिस और खनन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीन और डम्पर जब्त किए। तीन घाटों पर हुई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा रहा। शहपुरा तहसील में कई स्थानों पर रेत माफिया पोकलेन मशीन से खनन कर रहे हैं। यहां तक कि नर्मदा व हिरन नदी के संगम पर नदी को पाटकर रास्ता तक बना दिया गया है। ये एक्सक्लूसिव वीडियो भास्कर के पास है।

पोकलेन जब्त किया
मंत्री के निर्देश पर पहुंचे संभागायुक्त चंद्रशेखर
जानकारी के अनुसार शहपुरा तहसील क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव में अवैध रेत खनन की खबर किसी ने जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल को दे दी। मंत्री पटेल उस समय दिल्ली में थे। उन्होंने वहीं से संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर को कार्रवाई के निर्देश दिए। संभागयुक्त खुद बेलखेड़ी पहुंच गए। इसके बाद बेलखेड़ा पुलिस और खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

नदी के बीच में मशीन लगाकर खनन
एक हजार घनफीट रेत डम्प मिली
टीम ने मौके से दो पोकलेन मशीन जब्त किए। यहां एक हजार घनफीट रेत डम्प मिली। खनिज निरीक्षक देवेन्द्र पटले के अनुसार एसडीएम शहपुरा अनुराग तिवारी के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई। जब्त की गई दोनों पोकलेन मशीनों को बेलखेड़ा थाने के सुपुर्द किया गया है। जबकि रेत को स्थानीय कोटवार के सुपुर्दगी में दिया गया है।

पोकलेन से खनन करते हुए
मंत्री ने दिए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
मंत्री कमल पटेल ने मामले में रेत माफिया के खिलाफ रेत चोरी का प्रकरण दर्ज कराने का निर्देश दिया। वाहनों के साथ मालिकों के खिलाफ भी धारा 379, 411 और 4/21 एमएमडीआर के तहत प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। खनिज विभाग ने बेलखेड़ा थाने में उक्त प्रकरण दर्ज कराया। कार्रवाई के दौरान रेत माफियाओं ने एक पोकलेन खेत में झाड़ियों के पीछे खड़ी कर भाग गए थे। टीम ने उसे भी जब्त कर थाने में भिजवाया।

जुगपुरा में इस तरह नर्मदा में बना दिया रास्ता
यहां भी हो रहा अवैध खनन
मंत्री के निर्देश पर भले ही प्रशासन ने सिर्फ एक घाट पर अवैध खनन की कार्रवाई की। पर इससे आगे पावला ग्राम पंचायत के जुगपुरा में धड़ल्ले से रेत खनन हो रहा है। यहां रेत माफियाओं ने नर्मदा नदी के बीच में रास्ता बना दिया है। इससे रेत भरे हाइवा नरसिंहपुर से सीधे जबलपुर निकल रहे हैं। जुगपुरा गांव के दूसरी ओर नरसिंहपुर के सुआतला क्षेत्र का हीरापुर गांव लगता है। माफियाओं ने यहां पूरी नदी ही पाट दी है। यहीं नहीं यहां नदी के बीच में मशीन लगाकर रेत निकाला जा रहा है। जबकि मशीन से रेत खनन पर रोक है।