गोपनीय कॉल से खुल रहे राज: रिश्वतखोर सिटी प्लानर की जालौन में 100 बीघा जमीन और शहर की टाउनशिप में डुप्लैक्स!

गोपनीय कॉल से खुल रहे राज: रिश्वतखोर सिटी प्लानर की जालौन में 100 बीघा जमीन और शहर की टाउनशिप में डुप्लैक्स!


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदीप वर्मा के घर से मिलीं 24 फाइल पर नगर निगम और ईओडब्ल्यू के अफसर अभी तक कुछ नहीं कह पाए हैं।

  • अब प्रदीप वर्मा के जानने वाले ईओडब्ल्यू को दे रहे जानकारी
  • हकीकत पता लगाने जालौन यूपी और ग्वालियर के रजिस्ट्रार को लिखे पत्र

पांच लाख की रिश्वत लेने वाले सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के बारे में गोपनीय सूचनाएं ईओडब्ल्यू के पास पहुंचने लगी हैं। शुक्रवार को आए कॉल में यूपी के जालौन में प्रदीप वर्मा की 100 बीघा जमीन, ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर स्थित पॉश टाउनशिप में डुप्लैक्स होने की सूचना दी गई है। अब यह सूचना कितनी सही और सटीक है, इसके लिए ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह ने जालौन और ग्वालियर के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। सूचना की पुष्टि होती है, तो यह ईओडब्ल्यू के हाथ इस केस में बड़ी सफलता मानी जाएगी।

नगर निगम से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड

ईओडब्ल्यू एसपी ने नगर निगम को पत्र लिखकर प्रदीप वर्मा से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है, जिसमें किस आधार पर उनका चयन हुआ। क्या-क्या दस्तावेज व मार्कशीट लगाई गई थी। इनकी कॉपी मांगी गई है। क्योंकि उनकी नियुक्ति से जुड़े भी कुछ कॉल ईओडब्ल्यू के पास पहुंचे हैं।

जांच अधिकारी बदला

प्रदीप वर्मा के रिश्वत लेने और उसके घर से मिले सामान और फाइलों सहित पूरे मामले की जांच अभी डीएसपी सतीश चतुर्वेदी के पास थी। शुक्रवार को यह मामला डीएसपी ईओडब्ल्यू लोकेन्द्र सिंह तोमर को दिया गया है। अब वह ही इस मामले में जांच करेंगे।

पेन कार्ड निकले फर्जी

प्रदीप वर्मा के घर से पांच पेन कार्ड भी मिले थे, जबकि नियम है कि किसी भी व्यक्ति का एक ही परमानेंट अकाउंट नंबर हो सकता है। पर प्रदीप वर्मा के पास पांच पेन कार्ड बताते हैं कि वह फर्जी हैं। अब इस पर भी ईओडब्ल्यू एफआईआर कराएगी।



Source link