Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वारदात के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस।
- कोतवाली क्षेत्र के मुकादमगंज की घटना, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया
छह महीने पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने शुक्रवार को सिर पर रॉड मार कर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी अपने पति पर संदेह करती थी। इसे लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। आरोपी मारपीट के दौरान उसके शरीर पर करंट भी लगाता था।

राजश्री उर्फ मोनिका की जीवित अवस्था की फोटो।
पुलिस के अनुसार फूटाताल बढ़ई मोहल्ला निवासी राजश्री उर्फ मोनिका विश्वकर्मा (27) पैर से दिव्यांग थी। गलगला मुकादमगंज कोतवाली निवासी राजा उर्फ चंद्रदीप विश्वकर्मा को वह पंसद करती थी। राजा भी उससे शादी करना चाहता था। राजश्री के परिजन पहले तो तैयार नहीं हुए, लेकिन राजश्री की खुशी के लिए शादी के लिए हामी भर दी। 18 मई 2020 को मंदिर में दोनाें की शादी कर दी गई। राजश्री मायके से ससुराल आ गई।
एक महीने बाद ही रिश्ते में आ गई दरार
राजश्री के चाचा अमित विश्वकर्मा ने आरोप लगाए कि राजा दिव्यांग से शादी पर शासन से मिलने वाले पैसे के लालच में तैयार हुआ था। उसे उम्मीद थी कि दहेज भी मिलेगा। एक महीने में ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। वह राजश्री के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के मुताबिक राजश्री को संदेह था कि उसके पति राजा का किसी और से अफेयर है। इसे लेकर घर में कलह होने लगी। शुक्रवार दोपहर पौने चार बजे भी उनके बीच इसी बात पर विवाद हुआ था।

सास-ससुर से पूछताछ करती पुलिस।
पुलिस ने घटनास्थल से जब्त की रॉड
राजा ने ने गुस्से में पत्नी राजश्री की रॉड से पिटाई कर दी। उसका गला भी दबाने का प्रयास किया। रॉड से सिर पर मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उक्त रॉड जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। भतीजी की हत्या की खबर पाकर पहुंचे चाचा अमित विश्वकर्मा ने आरोप लगाए कि राजा भतीजी से मिलने नहीं देता था। वह गालीगलौज करता था। फोन तक नहीं करने देता था।