डेली कॉलेज: डिबेट पर दोनों पैनल आमने-सामने, ओडीए ने 8 से 11 के बीच तारीख बताई; टीम इम्पैक्ट 6 पर अडिग

डेली कॉलेज: डिबेट पर दोनों पैनल आमने-सामने, ओडीए ने 8 से 11 के बीच तारीख बताई; टीम इम्पैक्ट 6 पर अडिग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • With Both Panels Face To Face On The Debate, ODA Dated Between 8 And 11; Sticking To Team Impact 6

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डिबेट पर दोनों पैनल आमने-सामने

  • 6 दिसंबर को प्रस्तावित ऑनलाइन डिबेट पर पेंच फंस गया

डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के 13 दिसंबर को होने वाले चुनाव से पहले 6 दिसंबर को प्रस्तावित ऑनलाइन डिबेट पर पेंच फंस गया है। टीम इम्पैक्ट की पहल पर हो रही इस डिबेट को लेकर दूसरी पैनल की चिट्‌ठी पर गुरुवार को ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ओडीए) की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें इसकी तारीख 8 से 11 दिसंबर के बीच रखने का निर्णय हुआ। टीम इम्पैक्ट की डॉ. दिव्या गुप्ता ने विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा जब पहले ही 6 दिसंबर पर दोनों पैनल सहमति दे चुकी हैं, तो अब तारीख क्यों बदली जा रही? उधर, ओडीए ने कुछ बिंदुओं पर प्रस्ताव पास कर दिया, जिसमें डिबेट में सिर्फ ओडीए कैटेगरी के उम्मीदवारों के शामिल होने का जिक्र है। इसका मतलब ये है कि न्यू डोनर्स कैटेगरी के दोनों उम्मीदवार इससे अलग रहेंगे।

दूसरा बिंदु इसमें टाउन हॉल का जोड़ा गया है, यानी उम्मीदवारों में आपस में बहस नहीं होगी। स्कूल के लिए वे अपना एजेंडा सबके सामने रखेंग। संचालनकर्ता चाहेंगे तो आखिर में मतदाताओं के सवाल खुद पूछ सकेंगे। गौरतलब है कि डिबेट की तारीख को लेकर धीरज लुल्ला-देवराज सिंह बड़गारा की पैनल ने ओडीए को चिट्‌ठी लिख डिबेट की जगह रचनात्मक चर्चा और सुझाव रखने की बात कही थी।

चुनाव बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के हैं। दोनों पैनल के सभी उम्मीदवार शामिल होना चाहिए। डिबेट में फंसने का डर है, इसलिए पीछे हटे।

– डॉ. दिव्या गुप्ता, टीम इम्पैक्ट

चुनाव बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के हैं। दोनों पैनल के सभी उम्मीदवार शामिल होना चाहिए। डिबेट में फंसने का डर है, इसलिए पीछे हटे।

– डॉ. दिव्या गुप्ता, टीम इम्पैक्ट



Source link