प्रवास पर केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल: किसान आंदोलन पर अभी राजनीति नहीं होनी चाहिए: पटेल

प्रवास पर केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल: किसान आंदोलन पर अभी राजनीति नहीं होनी चाहिए: पटेल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में परिक्रमा पथ पर घूमे केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल

  • केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार को ग्वालियर आए
  • भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के कार्यक्रमों में लिया भाग

किसान आंदोलन पर अभी राजनीति नहीं होनी चाहिए। किसानों से बात लगातार चल रही है और जल्द समस्या सुलझ जाएगी। यह कहना था केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का। जब उनसे पूछा गया कि किसान आंदोलन किसी की सोची समझी साजिश है तो वह बोले ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा पर एक भ्रम है जिसे फैलाया गया। इसके साथ ही पर्यटन स्थल की सूची में ओरछा और ग्वालियर का नाम आने पर बोले हैं कि ग्वालियर इसका हकदार है। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, भारतीय पर्यटन एवं यात्रा संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने शुक्रवार को ग्वालियर आए हैं। उनके साथ सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर भी रहे।

ग्वालियर के भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में अब छात्र अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत में भी अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसको लेकर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा शुक्रवार से 10 दिवसीय विशेष ऑनलाइन पाठ्यक्रम संस्कृत संभाषण का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही अंग्रेजी के अलावा जो छात्र अन्य भाषाओं में डिग्रियां हासिल करते हैं उनके लिए भी अब कोर्स के आखिर में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण की ट्रेनिंग दी जा सकेगी। संस्थान में संस्कृत भाषा में पाठ्यक्रम पढ़ाई जाने को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने हर्ष जताया है। इसके साथ ही संस्थान में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने परिक्रमा पथ का निरीक्षण कर लोकार्पण किया। इसके बाद भू जल संवर्धन प्रणाली का लोकार्पण कर कदम्ब का पौधा भी रोपा।



Source link