बुजुर्गों को सतर्क रहना जरूरी: एनसीसी बटालियन ने टॉवर चाैक पर बांटे मास्क, सैनिटाइजर और हैंडवॉश

बुजुर्गों को सतर्क रहना जरूरी: एनसीसी बटालियन ने टॉवर चाैक पर बांटे मास्क, सैनिटाइजर और हैंडवॉश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टॉवर चाैक पर बुजुर्ग को मास्क पहनाते एनसीसी बटालियन के अधिकारी।

  • चार दिन तक चलेगा अभियान

उज्जैन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए एनसीसी बटालियन उज्जैन ने शुक्रवार को टॉवर चौक पर बुजुर्गों को मास्क, सैनेटाइजर और हैंडवॉश बांटे। चार दिन तक चलने वाले अभियान में बटालियन के अधिकारियों का उद्देश्य है कि कोराेना के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाई जाए।

एनसीसी कैडेट्स ने बिना मास्क लगाए बुजुर्गों को रोककर महामारी के प्रति चेताया। उन्हें मास्क पहनाए और सैनेटाइजर व हैंडवाॅश दिए। हवलदार सुखविंदरसिंह ने कहा कि कोरोना ने उज्जैन में एक बार फिर से दस्तक दी है। संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम बुजुर्गों और बच्चों को बचा कर रखें। उन्होंने आने-जाने वालों को मास्क पहनने के फायदे गिनाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को चामुंडा माता चौराहे पर मास्क व सैनिटाइजर बांटे जाएंगे।



Source link