मौसम का बदलता मिजाज: इंदौर में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा, रात का पारा 12.6 डिग्री दर्ज, आने वाले सप्ताह में बादलों के छाने की संभावना

मौसम का बदलता मिजाज: इंदौर में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा, रात का पारा 12.6 डिग्री दर्ज, आने वाले सप्ताह में बादलों के छाने की संभावना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Temperature Rises Above Normal In Indore, Night’s Mercury Is 12.6 Degrees, Cloud Cover Likely In The Coming Week

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम में उतार चढ़ाव के कारण अभी ठंड का असर ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। कोहरा भी अभी ज्यादा नजर नहीं आ रहा है।

इस सीजन में पहली बार बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आया। लेकिन उसके अगले ही दिन पारा ने फिर से छलांग लगा दी और बढ़कर सामान्य से ऊपर 12 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें भी एक डिग्री का उछाल आया है। गुरुवार को यह 29.9 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले सप्ताह में बादलों के छाए रहने के आसार हैं।

बुधवार रात को पारा 11.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम होने के साथ ही सीजन में सबसे कम भी रिकॉर्ड हुआ था। इसके पहले 27 और 28 नवंबर की रात को पारा 11.8 और 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद फिर नमी आने की वजह से तापमान में इजाफा होगा। इस वक्त हवा उत्तर की ओर से आ रही है। नमी भी कम है। इस कारण तापमान में गिरावट आ रही है। तमिलनाडु में फिर एक तूफान के दस्तक देने से नमी बढ़ेगी। हल्के बादल छा जाने से तापमान में कुछ इजाफा होगा। रात का पारा 11 से 14 डिग्री बीच रिकॉर्ड होगा।



Source link