मौसम: जबलपुर में हवाओं से लुढ़का पारा, सुबह ठंड से ठिठुरे लोग, तेज धूप निकलने से दोपहर में 29 तक जा सकता है अधिकतम तापमान

मौसम: जबलपुर में हवाओं से लुढ़का पारा, सुबह ठंड से ठिठुरे लोग, तेज धूप निकलने से दोपहर में 29 तक जा सकता है अधिकतम तापमान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Mercury Rolled By Winds In Jabalpur, People Chilly With Cold In The Morning, Due To Strong Sunshine, In The Afternoon Temperature Can Reach 29

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में सुबह ठंडक के चलते अलाव जलाने पर मजबूर हुए लोग

  • दिन-रात के तापमान में अंतर से लोगों को आ रही मुश्किलें

हवाओं का रूख एक बार फिर बदला। तीन किमी की रफ्तार से चल रही दक्षिणी हवाओं के चलते शुक्रवार सुबह सबसे ठंडक वाली रही। लोगों को स्वेटर के साथ जैकेट पहनने पर मजबूर होना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोगों के अलाव भी जला लिए। गुरुवार रात को न्यूनतम पारा 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सुबह गिरकर नौ डिग्री पहुंच गया। हालाकि चटख धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

29 तक जाएगा अधिकतम तापमान
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। गुरुवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन का तापमान अपेक्षाकृत गर्म और रातें सर्द रही हैं। अभी दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा।
दिन और रात के तापमान में काफी अंतर
जिले में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान औसतन 28 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं रात का तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम में इस अंतर के चलते शरीर को एडजस्ट करने में परेशानी आ रही है। सर्दी-खासी की समस्या बढ़ रही है।
पश्चिमी विक्षोभ से पड़ा असर
इस सीजन में मौसम को प्रभावित करने वाले सबसे बड़े फैक्टर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी बताई जा रही है, जो इस बार ज्यादा बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम को प्रभावित करेंगे। इनके कारण 7 और 8 दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। इसके बाद 9 या 10 दिसंबर से ही रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने का अनुमान है।



Source link