Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में स्थित नवीन फोटो कॉपी शॉप में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। दुकान बीच बाजार है। चारों ओर से अन्य कई दुकानें हैं। सघन इलाका होने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी में जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार दोपहर राजवाड़ा स्थित नवीन फोटो कॉपी दुकान के बेसमेंट में रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग से इलाके में इतना अधिक धुआं उठा कि आसपास के व्यापारी घबरा गए। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग को तत्काल काबू कर लिया गया, नहीं तो आसपास आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। फायर टीम के अनुसार जनरेटर के अधिक गर्म होने के कारण संभवत: आग लगी थी।