- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Said Yesterday I Will Buy One Grain Of Paddy; Rate 1 Thousand Rs. MP Farmers Are Going To Rajasthan Due To More Meeting
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
- कोटा में हुए हादसे में दो सगे भाइयों समेत 5 की मौत
- एक दिन पहले मध्यप्रदेश के सीएम ने धान खरीदने का वादा किया था
रामेंद्र परिहार।
दिन-रात मेहनत कर उगाई गई धान की अच्छी कीमत की चाह ही श्योपुर के किसानों को कोटा तक खींचकर ले गई थी। उन्हें नहीं पता था कि लौटते समय रास्ते में मौत उनका राह देख रही है। किसानों की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। बोलेरो में आगे बैठे 2 सगे भाइयों सहित 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ऐलान किया था कि वो प्रदेश के किसान का एक-एक दाना खरीदेंगे, पर प्रदेश में धान की कीमत 2400 रुपए के आसपास चल रही है। कोटा में इससे ज्यादा 3400 रुपए तक मिल रहे हैं।
कोटा तरफ जाने की बड़ी वजह मध्य प्रदेश के श्योपुर से राजस्थान के कोटा जिले की दूरी करीब 125 किलोमीटर है। आसपास के क्षेत्र की सबसे बड़ी मंडी कोटा ही है। श्योपुर मंडी की अपेक्षा कोटा मंडी में धान की फसल के अच्छे दाम मिल जाते हैं। यही कारण है कि श्योपुर और आसपास के किसान शिवपुरी या ग्वालियर मंडी की तुलना में कोटा जाना ज्यादा पसंद करते हैं।
श्योपुर के जैनी गांव के दो सगे भाई हनुमान मीणा और रामवीर मीणा अपनी मेहनत से उगाई धान को बेचने गुरुवार को कोटा के लिए निकले थे। साथ में गांव के करीब एक दर्जन किसान भी थे। दिन में कोटा में फसल बेची उसके बाद रात को बोलेरो से वापस श्योपुर के लिए रवाना हुए हैं। कोटा की सीमा में एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी गाड़ी की भिड़ गई, जिसमें दोनों भाई हनुमान और रामवीर के साथ पांच लोगों की मौत हो गई। सभी श्योपुर के रहने वाले हैं।