Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महू24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महू पुलिस द्वारा गुजरखेड़ा से जुलाई में पकड़े ऑनलाइन सट्टा मामले में शुक्रवार काे पुलिस ने मुख्य आराेपी निखिल पी काे न्यायालय में पेश करने के साथ ही 1215 पेज का चालान भी पेश किया। महू पुलिस द्वारा जुलाई में गुजरखेड़ा क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा पकड़ा था। जिसमें कर्नाटक के हुबली से मुख्य आराेपी निखिल पी काे भी कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था।
निखिल पी ने ही अजयराज रतन के फर्जी नाम से देशभर में अपने सट्टे का नेटवर्क संचालित किया था। महू में राजा वर्मा के माध्यम से वह सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। इस मामले में पुलिस पांच दिन पूर्व निखिल काे हुबली लेकर गई थी। जिसके बाद शुक्रवार काे पुलिस ने निखिल काे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजा। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में दस आराेपियों के खिलाफ 1215 पेज का चालान भी पेश किया है। संभवत: महू पुलिस द्वारा इतना बड़ा चालान पहली बार किसी मामले में पेश किया गया है। जांच के दाैरान पुलिस ने बैंक में 16 फर्जी फर्माें के खाते भी मिले थे। जिसमें तेल, शक्कर आदि के फर्जी काराेबार बताकर सट्टे से कमाई कराेड़ाें रुपए की राशि के ट्रांजेक्शन मिले थे। इस मामले में काेतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा का कहना है कि 1215 पेज का दस आराेपियाें के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया है। इसके अलावा मुख्य आराेपी निखिल पी काे भी न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।