Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- नगरपालिका और पंचायत चुनाव की आहट के बीच की गई नियुक्तियां
एक साल बाद भाजपा ने शुक्रवार काे मंडल अध्यक्षाें की घाेषणा कर दी है। भाजपा ने होशंगाबाद शहर में नर्मदापुर और हाेशंगाबाद नगर मंडल बनाया है। नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष विकास नाराेलिया और हाेशंगाबाद नगर का अध्यक्ष सागर शिवहरे काे बनाया गया है।
आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव और इटारसी अध्यक्ष जाेगिंदर सिंह, बाबई मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी काे बनाया गया है। सबसे खास है कि जिनकी नियुक्तियां हुई हैं वे विधायकाें के करीबी हैं। यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की है।
नामों पर नहीं थी सहमति, 7 मंडलों में भी अटकी नियुक्ति
जिले में 22 में से 10 मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां पहले हाे गई थी। शुक्रवार को हुई नियुक्तियों में खास है कि सभी नई उम्र के हैं और विधायकों काे करीबी हैं। इन मंडलों पर नामाें काे लेकर पहले सहमति नहीं बन रही थी, इसलिए इन्हें राेक दिया गया था। नियुक्तियां निकाय और पंचायत चुनाव काे देखते हुए की जा रही है। अब 7 मंडलाें सिवनीमालवा शहर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, पुरानी इटारसी, भीलटदेव, शिवपुर, केसला, डाेलरिया मंडल अध्यक्ष की नियुक्तियां बाकी हैं।