Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बम्हाैरी बीका सबस्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह शुक्रवार काे सागर आए थे। उन्हाेंने यहां पर बिजली व्यवस्थाओं का लेकर औचक निरीक्षण भी किया, हालांकि इस दाैरान उन्हें सबकुछ ठीकठाक व दुरुस्त मिला। चूंकी मैदानी अधिकारियाें काे बीती शाम ही उनके सागर आने की सूचना मिल चुकी थी, जिस कारण पूरा विभाग अलर्ट पर था और महज एक दिन में करीब 1 हजार शिकायताें का निराकरण कर दिया गया था, ताकि मंत्री के सामने काेई अप्रत्याशित स्थिति नजर न आए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह बीती देर रात सागर आ गए थे। सर्किट हाउस में उन्हाेंने मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियाें की बैठक कर याेजनाओं की समीक्षा की थी। सुबह वे बम्हाेरी बीका बिजली सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर उन्हाेंने स्टाफ से बिजली सप्लाई की जानकारी ली। सब स्टेशन की व्यवस्थाएं देखी। शिकायत रजिस्टर्ड उठाकर उन्होंंने चेक किया। निरीक्षण के दाैरान उन्हें कहीं भी गड़बड़ी व खामी नजर नहीं आई। यहां पर लाॅगबुक में उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था काे लेकर टीप भी दर्ज की।
मंत्री सिंह काे विभाग के मुख्य अभियन्ता केएल वर्मा ने बिजली कंपनी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराईं। निरीक्षण के दाैरान सागर वृत्त के अधीक्षण अभियन्ता वाईके सिंघई, कार्यपालन अभियन्ता चंद्ररेखा प्रभाकर मौजूद थे।