पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (फ़ाइल फोटो)
Pakistan Tour of New Zealand: पिछले हफ्ते पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने आखिरी चेतानवी दी थी. न्यूजीलैंड की सरकार को उस होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले थे जहां टीम ठहरी है. इस वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी खुलेआम कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 5, 2020, 12:53 PM IST
टीम को वापस बुलाने पर विचार
पाकिस्तान के जीयो टीवी के मुताबिक शुक्रवार को पीसीबी ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. इस मीटिंग में टीम को न्यूजीलैंड से वापस बुलाने पर विचार किया गया. सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि PCB के चेयरमैन एहसान मनी ने हेड कोच मिस्बाह उल हक़ और कप्तान बाबर आजम से पूछा है क्या इस दौरे को जारी रखा जाए फिर वो वापस आना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि मिस्बाह टीम के बाक़ी खिलाड़ियों से उनकी राय जानने के बाद PCB को बताएंगे. इसके बाद ही दौरे को जारी रखने पर विचार किया जाएगा. PCB के सीईओ वसीम खान ने पाकिस्तानी टीम को प्रैक्टिस करने की इजाजत न मिलने पर नाराजगी जताई थी.
कोरोना फैलने का खतराबता दें कि अब तक पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य विभाग को डर है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी कोरोना फैला सकते हैं. पाकिस्तान की टीम पिछले 11 दिनों से क्वारंटीन में हैं. एक साथ 6 खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे. इसके बाद पिछले दिनों इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया था.
ये भी पढ़ें:- वनडे में महज 36 गेंदों पर ठोका था शतक, अब सिर्फ 29 साल की उम्र में ले लिया संन्यास
न्यूजीलैंड ने दी थी चेतावनी
पिछले हफ्ते पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने आखिरी चेतानवी दी थी. न्यूजीलैंड की सरकार को उस होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले थे जहां टीम ठहरी है. इस वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी खुलेआम कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे. एक दूसरे के साथ वो बातें कर रहे हैं. इसके अलावा वो खाना-पीना भी शेयर कर रहे हैं. जबकि सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था.