मौसम: जबलपुर में दक्षिणी हवाओं का असर, न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, अभी दो दिन ठंड से रहेगी राहत

मौसम: जबलपुर में दक्षिणी हवाओं का असर, न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, अभी दो दिन ठंड से रहेगी राहत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Impact Of Western Disturbance In Jabalpur, Minimum Mercury Has Crossed 11.2 Degree Celsius, Two Days Will Be Relief From Cold

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वारीघाट का सुबह का नजारा

  • दिन का तापमान भी 29 से 31 के बीच बना हुआ है

जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक दिन पहले ठंड का अहसास कराने वाला पारा दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ये बदलाव दक्षिणी हवाओं के चलते हुआ है। दो दिन से तीन किमी की रफ्तार से दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। आज भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचेगा।

दिन के तापमान में नहीं हो रही गिरावट
आधारताल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार जिले का तापमान नौ दिसंबर तक इसी तरह रह सकता है। शुक्रवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार सुबह आर्द्रता 63 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष इसी तारीख की तुलना करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। इस बार दिन का तापमान लगातार 28 से 31 के बीच में बना हुआ है।
आसमान साफ होने से तेज पड़ रही धूप
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आसमान साफ है धुंध भी नहीं थी, इसलिए सूरज की तीखी किरणें सीधी जमीन पर पड़ी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है, इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। नौ दिसंबर के बाद उत्तरी हवाओं से मौसम में परिवर्तन का अनुमान है। तब हिमालय में होने वाली बर्फबारी का असर जबलपुर में भी दिखेगा।



Source link