विरोध: काेराेना वारियर्स सामूहिक हड़ताल पर गए

विरोध: काेराेना वारियर्स सामूहिक हड़ताल पर गए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हरदा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • भाेपाल में लाठी चार्ज का विराेध, काेविड कमांड कंट्रोल रूम व काेविड केयर सेंटर की व्यवस्थाएं चरमराईं

भाेपाल में काेराेना वारियर्स पर हुए लाठी चार्ज के विराेध में शुक्रवार से जिले के काेराेना ड्यूटी में लगे संविदा डाॅक्टर सहित पूरा स्टाफ सामूहिक हड़ताल पर चला गया। शहर में रैली निकालकर सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी, डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी शर्मा काे ज्ञापन साैंपा। इसके बाद काेविड स्टाफ रैली के रूप में घंटाघर पहुंचा। जहां नारेबाजी की। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा काे मांगाें का ज्ञापन दिया।

इसमें संविदा डाॅक्टर सहित 33 लाेग ड्यूटी पर थे। उनके अचानक हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं चरमरा गई। काेविड कमांड कंट्रोल रुम खाली रहा। इससे काेराेना मरीजाें का फॉलोअप नहीं हाे सका। काेविड केयर सेंटर में भी मरीजाें का चेकअप नहीं हाे सका। हलांकि, सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी का दावा है रेग्युलर स्टाफ की ड्यूटी लगाकर व्यवस्था बनाई है।

काेविड-19 स्टाफ रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचा। डिप्टी कलेक्टर काे ज्ञापन साैंपने के बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गाें से हाेते हुए घंटाघर चाैक पहुंची। मांगाें काे लेकर काेविड स्टाफ ने नारेबाजी की। घंटाघर पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा काे ज्ञापन साैंपा। इस दाैरान काेविड ड्यूटी में लगे 10 डाॅक्टर, 17 स्टाफ नर्स, 1 टेक्नीशियन व 4 सपाेर्ट स्टाफ शामिल था।

हड़ताल से व्यवस्थाएं गड़बड़ाई
संविदा ड्यूटी पर तैनात काेविड- स्टाफ ने सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी। अचानक हुई हड़ताल से व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। जानकारी के मुताबिक पालीटेक्निक काॅलेज में बनाए काेविड केयर सेंटर में 23, जिला अस्पताल के काेविड केयर सेंटर में 21 व हाेम आइसोलेशन में 15 मरीज हैं।

रेग्युलर स्टाफ की ड्यूटी लगाकर व्यवस्था बनाई है
^काेविड ड्यूटी में लगा स्टाफ सामूहिक हड़ताल पर चला गया है। रेग्युलर स्टाफ की ड्यूटी लगाकर व्यवस्था बनाई गई है। मरीजाें काे परेशान नहीं हाेने दिया जाएगा।
डाॅ. केके नागवंशी, सीएमएचओ, हरदा



Source link