Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरदा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- स्वच्छता सर्वेक्षण व गंदगी भारत छाेड़ाे अभियान दाेनाें में हरदा नगरपालिका प्रदेश में तीसरे नंबर पर
- बैतूल, सारनी, हरदा नपा को भोपाल में आज मिलेगा स्वच्छता अवार्ड
हरदा नगर पालिका प्रदेश की टाॅप थ्री क्लीन सिटी में तीसरे नंबर पर है। नर्मदापुरम संभाग की बैतूल, सारनी, हरदा नगरपालिका को भोपाल में आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2019-20 के लिए अवार्ड मिलेगा।स्वच्छ सर्वेक्षण 2019-20 में भोपाल संभाग में सबसे क्लीन सिटी (नंबर-1) बैतूल, दूसरे पर सारनी और तीसरे पर हरदा नपा है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सिटीजन फीड बैक ने नपा काे यह तमगा दिलाया। पिछले साल तीन चरणाें में चले स्वच्छता सर्वेक्षण में 6 हजार में से 3687 नंबर मिले थे। इसमें सिटीजन फीडबैक में सबसे अधिक 1500 में से 1350 नंबर आए। इसके अलावा एसएलपी में 698, सर्टिफिकेशन में 300, डायरेक्ट अब्जर्वेशन में 1339 नंबर आए थे। इसके चलते हरदा नपा ने स्वच्छता में बेहतर रैंक हासिल की।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश में तीसरा व वेस्ट जाेन की 50 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाली 139 नगरीय निकायों 27वां स्थान हासिल किया था। इसी तरह गंदगी भारत छोड़ो अभियान में भी हरदा की तीसरी रैंक है। इसमें 500 में से 458 अंक हासिल किए हैं। 5 दिसंबर काे सीएम शिवराज सिंह चाैहान भाेपाल के मिंटाे हाल में नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन व सीएमओ जीके यादव काे अवार्ड प्रदान करेंगे। अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की नई गाइड लाइन के तहत नपा काे ओडीएफ डबल प्लस के लिए कचरा निपटान करना हाेगा। यही सबसे बड़ी चुनौती है।
गंदगी भारत छाेड़ाे अभियान में तीसरी रैंक
गंदगी भारत छाेड़ाे अभियान में भी हरदा ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। हरदा नपा काे 500 में से 458 अंक मिले हैं। पीयर रिव्यू और जेडी ऑफिस फीड बैक में 100-100 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा डेली रिपोर्टिंग में 75 व सिटीजन फीड बैक में 98 नंबर हासिल किए हैं। प्रदेश में 480 अंक के साथ पहले नंबर पर राधाेगढ़ व 459 नंबर के साथ गंजबासौदा दूसरे नंबर पर है।
पिछले साल की कमी इस साल हम दूर करेंगे
^स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में ओडीएफ डबल प्लस की तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले साल की कमियाें काे दूर कर इस बार नए सिरे से याेजना तैयार की है। मैदानी टीम शहर काे स्वच्छ बनाने में जुटी हुई है। बेहतर रैंक के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
जीके यादव, सीएमओ, हरदा