ऊर्जा मंत्री ने दिखाई ऊर्जा: साइकिल चलाकर कांचमिल से फूलबाग पहुंचे प्रद्युम्न सिंह, डॉ. आंबेडकर को किया नमन

ऊर्जा मंत्री ने दिखाई ऊर्जा: साइकिल चलाकर कांचमिल से फूलबाग पहुंचे प्रद्युम्न सिंह, डॉ. आंबेडकर को किया नमन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार सुबह शहर की सड़कों पर साइकिल लेकर निकले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह।

  • करीब आधे घंटे तक शहर में घूमे

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार सुबह अपनी ऊर्जा का परिचय शहर में दिया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर वह अपने घर कांचमिल से साइकिल पर सवार होकर निकले। शहर के विभिन्न क्षेत्र में घूमते हुए फूलबाग पहुंचे और यहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वे कांग्रेस जिला सदर देवेन्द्र शर्मा से भी मिले। दोनों एक दूसरे की तरफ मुस्करा कर आगे बढ़े और नमस्कार किया। इसके बाद मंत्री साइकिल से घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वह बिना फॉलो वाहन के नजर आए।

हमेशा से अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर भी अलग अंदाज में नजर आए। वह कांच मिल रोड स्थित घर से बिना शासकीय वाहन और फॉलो वाहन के निकले। उन्होंने छोटे बेटे की साइकिल उठाई और उस पर सवार होकर फूलबाग के लिए निकल पड़े। ऊर्जा मंत्री को साइकिल पर देख कई लोग उनके साथ जुड़ते चले गए।

कुछ देर में साइकिल चलाकर वे फूलबाग पहुंचे। यहां सबसे पहले ऊर्जा मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ यहां पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेसियों से मिले, कहा- भाई हैं

मंत्री प्रद्युम्न सिंह का सामना कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व अन्य नेताओं से हो गया। पिछली बार जब मिले, तो एक-दूसरे पर आरोप लगाकर नोकझोंक हुई थी। ऊर्जा मंत्री से धक्कामुक्की भी हो गई थी। आज व्यवहार सामान्य था। दोनों एक दूसरे से मिले और बड़ा भाई कहकर संबोधित भी किया।



Source link