Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेंवढ़ा14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेंवढ़ा थाना पुलिस ने शनिवार को नगर के मदनपुरा रोड स्थित बारादरी के पास हथियार लेकर बाइक से घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 12 बंदूक और जेब में 12 राउंड रखकर रंगदारी के उद्देश्य से घूम रहे थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सेंवढ़ा पुलिस ने आरोपियों से बाइक और बंदूक जब्त कर आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
सेंवढ़ा टीआई शिशिर दास ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि बाइक क्रमांक एमपी 32 एमएच 6203 पर दो युवक एक छुरी और कंधे पर बंदूक टांगकर नगर के मदनपुरा स्थित बारादरी के सामने घूमते देखे गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बाइक सवार धर्मेंद्र पुत्र परशुराम बाथम निवासी सायनी मोहल्ला और याकूब पुत्र गिल्लन खान निवासी बजरिया मोहल्ला को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 12 बोर बंदूक, 12 राउंड और बाइक जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।