तैयारी: एक लाख हैक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाएंगे 16 लाख मजदूर

तैयारी: एक लाख हैक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाएंगे 16 लाख मजदूर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मनरेगा कमिश्नर बोलीं-गांव में होगी पोषण वाटिका

मप्र में 16 लाख से अधिक प्रवासी व गरीब मजदूरों की मदद से एक लाख हैक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जाएगा। साथ ही कुपोषण को रोकने के लिए गांव के स्तर पर ही पोषण वाटिका बनाई जाएगी। मनरेगा कमिश्नर सूफिया फारुकी वली ने बताया कि यह लक्ष्य इसी साल हासिल करना है।

अभी तक जितने लोगों को काम दिया गया है, वह देश में सबसे ज्यादा है। मप्र के बाद तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं। सामुदायिक पोषण वाटिका बनाने के लिए स्व सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि इसमें ऐसी सब्जियां लगाई जाएंगी जो महिलाओं और बच्चों के लिए पोषक हों। उन्हाेंने इसकी जानकारी शासन स्तर पर दे दी है। इस मॉडल पर ही आगे काम होगा।

सूफिया ने बताया कि प्रदेश में जल बचाने और संरक्षण पर भी टीम काम कर रही है। यह पहला अवसर है, जब मप्र में इतने मजदूरों को काम मिला है। वर्ष 2020-21 में 28 करोड़ 50 लाख के विरुद्ध 22 करोड़ 86 लाख मानव दिवस बनाए गए हैं। कुल 82 लाख मजदूरों को काम मिला। छोटे-बड़े सभी तरह के काम खोले जा रहे हैं। कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री जय किसान योजना लागू है, जिसके तहत ही पड़त या बंजर भूमि को ठीक करेंगे।



Source link