Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो
ठंड का असर कम हाेते ही पारा सामान्य से ऊपर निकल गया है। हालांकि यह स्थिति चंद राेज रहने वाली है। 9 दिसंबर के बाद से मौैसम में हल्का बदलाव देखने काे मिलेगा। 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड अाैर शीतलहर जैसे हालात से दाे-चार हाेना पड़ सकता है।
माैसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार शनिवार काे न्यूनतम तापमान 16.5 सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसी प्रकार दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 31.8 सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। पारा उछलने से वातावरण में नमी की मात्रा भी घटकर 51-41 पर अा गई है। सुबह साढ़े अाठ बजे ही पारा 20.6 डिग्री हाे गया था, जाे अगले तीन घंटे में 29 पर पहुंच गया।