- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Market Will Open In Bhopal From Tomorrow Till 10 Pm; Collector Said Relieved But Leave Only If Needed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- इंदौर के बाद भोपाल में भी लोगों को आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिलेगी
भोपाल कलेक्टर ने कहा है कि अब भोपाल के बाजार रात 8 के बजाय 10 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। हालांकि लोग जरूरत पड़ने पर ही देर रात घर से निकलें। दैनिक भास्कर से चर्चा में उन्होंने यह पुष्टि कर दी है।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक दिन पहले यह कहा था कि इंदौर और भोपाल कलेक्टर चाहें तो रात 10 बजे तक बाजार खुले रखने के लिए विचार कर सकते हैं। इंदौर के बाद अब भोपाल में भी यह सहमति बन गई है।

कलेक्टर भोपाल ने बताया कि यह लोगों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला है। काेरोना बेहद नाजुक दौर में है। ऐसे में लोग आवश्यकतानुसार ही घरों से बाहर निकलें। बेवजह निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले इंदौर कलेक्टर भी रात 10 बजे तक बाजार खुला रखने का आदेश दे चुके हैं।