लापरवाही की भेंट चढ़ा नवजात: नहीं मिली एम्बुलेंस, ऑटो से लाए शहडोल जिला अस्पताल, हाइवे पर प्रसव और बच्चे की मौत

लापरवाही की भेंट चढ़ा नवजात: नहीं मिली एम्बुलेंस, ऑटो से लाए शहडोल जिला अस्पताल, हाइवे पर प्रसव और बच्चे की मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ambulance Not Found, Shahdol District Hospital Brought By Auto, Delivery On Highway And Child Died

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शहडोल12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मां की गोद में मृतक नवजात और परिजन।

जिले में बच्चों की मौत को लेकर लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। अनदेखी के कारण एक और नवजात की मौत हो गई। मामला बुढ़ार अस्पताल से जुड़ा है। यहां समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से परिजन ऑटो से प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल चले गए। रास्ते में हाईवे पर महिला की डिलिवरी हो गई। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

शनिवार देर रात साबो बस्ती निवासी शमशुद्दीन अपनी पत्नी रेहनतुन निशा को प्रसव पीड़ा के बाद बुढ़ार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। शुमशुद्दीन का आरोप है कि यहां डॉक्टरों ने पहले तो काफी देर तक देखा नहीं। करीब आधे घंटे के बाद देखा और जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यही नहीं, एम्बुलेंस वाले को फोन किया, तो उसने भी देरी से आने की बात कही। इधर, पत्नी की हालत खराब होती जा रही थी। मजबूरन वो ऑटो से ही पत्नी को लेकर शहडोल जिला अस्पताल लिए निकल गया। पीड़ा ज्यादा होने से रास्ते में हाइवे पर लालपुर के नजदीक ऑटो में रेहनतुन निशा की डिलिवरी हो गई, लेकिन बच्चा फंस गया था। किसी तरह मां ने बच्चे को बाहर निकाला। कुछ देर बाद जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।



Source link